फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा भैरवनाथ को लगाया 56 भोग

Mon, 21 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
भैरवनाथ धाम मंदिर में सजी बाबा भैरवनाथ की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भैरवधाम मंदिर अमेठी कोहना में हवन-पूजन के बाद बाबा भैरवनाथ को छप्पन भोग लगाया गया। सोमवार दोपहर बाद शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। शाम को महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। बाबा भैरवनाथ रिलीजियस चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से सोमवार सुबह भैरवधाम मंदिर अमेठी कोहना में पुरोहितों ने हवन-पूजन संपन्न करवाया।
विज्ञापन


इसमें अध्यक्ष राजू शिवानी के अलावा आगरा से आए चिकित्सक डा. शेखर बाजपेई, कामना बाजपेई, इंडियन आयल के डिप्टी मैनेजर अनुराग कुमार और अलीगढ़ से आए सुग्रीव सिंह ने आहुतियां डालीं। इसके बाद बाबा भैरवनाथ व मां काली को छप्पन भोग लगाया गया। दोपहर बाद भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला व पुरुष की अलग-अलग लाइन लगवाई गई थीं। देर शाम तक भंडारे में लाखों श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद छका।

इसके बाद महाआरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहा। भक्तों ने बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर मनौती मांगी। इस अवसर पर रूपचंद्र शिवानी, वेदप्रकाश गुप्ता, डब्बू गुप्ता, अनिल पांडेय, अर्चना पांडेय, रमाशंकर चित्रांश, मिंटू रस्तोगी, शिवशरन राजपूत, मनीष वर्मा और पंकज शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें