फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
राजन के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कुल्हाड़ी मारने से घायल मजदूूर की रविवार देर रात निजी अस्पताल में मौत हो गई। मजदूूूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव टिकुरियन नगला मजरे खरुआ निवासी राजन (20) मजदूरी करता था। वह रविवार सुबह घर के पास ही आग ताप रहा था। वहीं गांव टिकुरियन नगला निवासी सचिन भी आग तापने पहुंचा। किसी बात पर सचिन की राजन से कहासुनी होने लगी। सचिन ने राजन के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया।
कुल्हाड़ी लगने से राजन गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसको मसेनी स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने पिता पेशकार की तहरीर पर सचिन के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला रात में ही लिख लिया था।
विज्ञापन

इधर, अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात दो बजे राजन की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पिता पेशकार, बहन अंजली, भाई अनुज व कमल रो-रो कर बेहाल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा को हत्या में बदल कर आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें