कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सोशल मीडिया पर एसडीएम कायमगंज के एक पेशकार और एक कॉल करने वाले के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है।
ऑडियो में कथित तौर पर शस्त्र लाइसेंस फाइल और 1000 रुपये की मांग का जिक्र है। अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
ऑडियो में पेशकार और कॉल करने वाले के बीच बातचीत की है। कॉल करने वाले ने पूछा, ...साहब बोल रहे हो, पेशकार ने जवाब में कहा, हां, नमस्कार सर। इसके बाद फाइल और पैसे के लेन-देन की बात चली, जिसमें पेशकार ने कहा, परेशान न हो, सब ठीक हो जाएगा।
हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस पर एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।