मोहम्मदाबाद। संकिसा रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास बिजली विभाग में तैनात टीजीटू रामरतन राजपूत के बंद मकान में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने मुख्य गेट और ऊपर के कमरों के ताले तोड़कर घर में प्रवेश किया और कैश की तलाश में सामान खंगाला।
रामरतन राजपूत शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे मकान में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। दोपहर में उनके पुत्र रजनेश जब घर पहुंचे तो मुख्य गेट खुला मिला। उन्होंने पिता से फोन पर जानकारी ली। इस पर उन्होंने ताला लगाकर जाने की बात कही। शक होने पर रजनेश ने ऊपर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे।
घर में रखे दो बैग, जिनका उपयोग बिजली विभाग का कैश जमा करने में होता था, खुले पड़े मिले। सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। रामरतन ने बताया कि 1 अप्रैल से उनकी आईडी बंद होने से घर में कोई सरकारी कैश नहीं था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।