फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने अफसरों को घेरा, नारेबाजी, नोकझोंक

विज्ञापन
रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाए जाने का सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के सामने विरोध करते व्यापारी। ? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए जैसे ही अफसरों ने चिह्नांकन कराया, व्यापारी भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अफसरों को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ और कोतवाल से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि पहले चौक से अतिक्रमण हटाया जाए, इसके बाद रेलवे रोड पर अभियान चले। व्यापारियों के गुस्से को देखकर बुलडोजर आगे नहीं बढ़ सका और अफसर अतिक्रमण हटाए बिना ही वापस चले गए। बाद में व्यापारियों ने जुलूस निकालकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव शुक्रवार सुबह आठ बजे ईओ और कोतवाली की फोर्स के साथ रेलवे रोड पर पहुंची और अवैध कब्जों का चिह्नांकन शुरू कराया। पंडाबाग के पास व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने चिह्नांकन का विरोध किया। इस पर ईओ और कोतवाल से उनकी नोकझोंक हो गई। कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाध्यक्ष को खरीखोटी सुना दी। इस पर वह शांत हो गए। टीम ने रेलवे स्टेशन तक दुकानों, मकानों और गलियों में चूना डालकर चिह्नांकन कर दिया।
रेलवे स्टेशन तिराहे तक चिह्नांकन के बाद जब सिटी मजिस्ट्रेट वापस आईं, तो रेलवे रोड चौकी के पास व्यापारी नेता संजीव मिश्रा ने साथियों संग नारेबाजी शुरू कर दी। कहा कि शहर के साथ न्याय करो-पहले चौक साफ करो। व्यापारी नेता खुली दुकानें बंद कराते हुए नारेबाजी कर चौक तक पहुंचे। यहां व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट का घेराव किया, तो उन्होंने पुलिस से कहकर व्यापारियों को पीछे हटवा दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा न डालें। यदि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करूंगी, तो रेलवे स्टेशन तक हर दुकान का अतिक्रमण हटेगा। गुस्साई मजिस्ट्रेट ने खोया की दुकान और मेडिकल स्टोर पर निशान लगवाकर कुछ हिस्सा खुदवा दिया। कुछ देर बाद अफसर रेलवे रोड से अतिक्रमण हटवाए बिना ही लौट गए। अभियान समाप्त होने के बाद एकत्रित व्यापारियों ने चौक से लालगेट तक जुलूस निकाल कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें