विहराहिमपुर में तोड़ा जा रहा मकान व खड़े तहसीलदार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। गांव विराहिमपुर जागीर में चरागाह की भूमि पर अवैध कब्जा कर बने मकान को दो भाइयों ने खुद ही तोड़ दिया। इसके लिए तहसीलदार कोर्ट से नोटिस जारी हुई थी।
गांव विराहिमपुर जागीर निवासी मनोज कुमार व उनके भाई सनोज कुमार ने चरागाह की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया था। इस पर तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। 28 जून फैसला सुनाने की तारीख थी।
अवैध कब्जेदारों को कोर्ट ने फैसला सुनाने से पहले नोटिस जारी की थी। जब तहसीलदार कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे तो अवैध कब्जेदार खुद ही मकान को तोड़ रहे थे। तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बताया कि कब्जेदारों ने खुद ही मकान तोड़ लिया है। मामले में 28 जून को फैसला सुनाया जाएगा।