फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दुकानें ध्वस्त, मकान मालिकों को दी मोहलत

विज्ञापन
मसेनी चौराहे पर दुकान तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहे से लेकर कैंट रोड पर आकाश गेस्ट हाउस तक सोमवार को अतिक्रमण हटाया गया। नौ दुकानें जेसीबी से गिरवा दी गईं। मकानों के बाहर बने चबूतरे तोड़वाए गए। मकान मालिकों को दीवार तोड़ने के लिए मोहलत दी गई। लकूला मार्ग पर बनी मिठाई की दुकान भी हटवाई गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार कर्मचारियों व फोर्स के साथ मसेनी चौराहे पर पहुंचे। बरेली-इटावा हाईवे पर अनिल कुमार कटियार की सात दुकानें व मकान का काफी हिस्सा अतिक्रमण के दायरे में पाया गया। नाप-जोख फिर से कराने के बाद जेसीबी से सातों दुकानें गिरवा दी र्गइं। उनके मकान का छज्जा भी तोड़ा गया।
मकान मालिक अनिल कुमार कटियार ने सिटी मजिस्ट्रेट से मकान का हिस्सा तोड़ने के लिए मोहलत मांगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने तीन दिन के अंदर मकान का हिस्सा तोड़ने की हिदायत दी। इसके बाद उमेश यादव की दुकान के बाहर बनी दीवार जेसीबी से गिरवा दी गई। सामने की दो दुकानों को भी गिरवा दिया गया। पड़ोसियों के चबूतरे जेसीबी से तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

कुछ लोग अपने घर के बाहरी हिस्से में खुद ही तोड़-फोड़ करने लगे रहे। मसेनी गांव के बाहर बने आकाश गेस्ट हाउस तक अतिक्रमण हटाया गया। मकान मालिकों को तीन दिन की मोहलत दी गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट काफिले के साथ मसेनी चौराहे पर आ गईं।
उन्होंने मसेनी से लकूला जाने वाले मार्ग पर टिनशेड डालकर बनाई गई मिठाई की दुकान को गिरवा दिया। दुकानदार ने सामान पहले ही निकाल लिया था। एक बुजुर्ग ने खोखा हटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से हाथ जोड़कर समय मांगा। उसको भी मोहलत दी गई। इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें