फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीएड प्रवेश परीक्षा जिले में नौ केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हुई। प्रथम पाली में 280 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इनमें से तीन अभ्यर्थी दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल हो गए। इससे दूसरी पाली में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 277 रह गई। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में नौ केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा दो पाली में कराई गई। अभ्यर्थियों ने सुबह ही परीक्षा केंद्रों के बाहर डेरा डाल लिया। परीक्षा े आधा घंटे पहले केंद्रों के गेट खोले गए। परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर उनके मोबाइल परिजनों को सौंप दिए गए। पहचान पत्र देखने और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। जीआईसी फर्रुखाबाद में परीक्षार्थियों के पहचान पत्र पुलिस कर्मियों ने चेक किए। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने अपनी निगरानी में परीक्षा कराई। पर्यवेक्षक भी केंद्रों का भ्रमण करते रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
सेक्टर मजिस्ट्रेट बंदोबस्त अधिकारी चंकबंदी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बद्रीविशाल और जीआईसी फर्रुखाबाद का निरीक्षण किया। केआर रस्तोगी इंटर कालेज और जीआईसी फर्रुखाबाद का सीओ सोहराब आलम ने शहर कोतवाल के साथ निरीक्षण किया। जीआईसी फर्रुखाबाद में ड्यूटी कर रहे दरोगा ने सीओ से कहा कि विद्यालय की ओर से परीक्षार्थियों के पहचान पत्र चेक करने के लिए किसी को गेट पर नहीं लगाया गया। इस कारण उनको खुद पहचान पत्र चेक करने पड़े।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल कंट्रोल रूम प्रभारी डीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश राठौर ने बताया कि प्रथम पाली में 3400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 3120 परीक्षार्थी शामिल हुए और 280 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इन्हीं परीक्षार्थियों के दूसरे पेपर की परीक्षा थी। इसमें 3123 परीक्षार्थी शामिल हुए और 277 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली के अनुपस्थित तीन परीक्षार्थी दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल हो गए थे। इससे अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या कम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें