मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते डीडीआर प्रेम प्रकाश मौर्य व डीआाईओएस।
- फोटो : FARRUKHABAD
डीडीआर पहुंचे, मूल्यांकन केंद्रों की देखीं व्यवस्थाएं
फर्रुखाबाद। कानपुर मंडल के उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रेम प्रकाश मौर्य ने जिले के दोनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर शिक्षक दो गज की दूरी पर बैठ कर मूल्यांकन करते मिले। सभी मास्क लगाए थे। नगर पालिका की ओर से दोनों केंद्रों को सैनिटाइज करवाया गया।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार सेे दो केंद्रों पर शुरू हुआ है। परीक्षकों के प्रवेश के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ धुलवाए जा रहे हैं। बुधवार को यहां पहुंचे कानपुर मंडल के उप शिक्षा निदेशक (डीडीआर) ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी के साथ मूल्यांकन केंद्र जीआईसी फतेहगढ़ और केआर रस्तोगी इंटर कालेज फर्रुखाबाद का निरीक्षण किया।
केंद्र प्रभारियों से पूछताछ के बाद शिक्षकों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। केआर रस्तोगी इंटर कालेज में दो दिन में 16874 इंटर की कॉपयिां जांची गईं। मूल्यांकन में तेजी लाने को 50 परीक्षक और नियुक्त किए गए। कुल 309 परीक्षक और 45 डिप्टी हेड मूल्यांकन कर रहे हैं।
जीआईसी फतेहगढ़ में 262 शिक्षकों ने दो दिन में 7944 हाईस्कूल की कॉपियां जांचीं। डीआईओएस ने बताया कि डीडीआर ंने अतिरिक्त परीक्षक तैनात कर मूल्यांकन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस को मास्क और सैनिटाइजर दिए
फर्रुखाबाद। समाजसेवी पूर्व चेयरमैन मिथलेश अग्रवाल ने पांच सौ मास्क और एसडी इंटर कालेज पहला के प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने एक हजार मास्क जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए हैं। सपा नेता व पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने 10 मास्क और सैनिटाइजर सौंपे हैं।