फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर लगे पेड़ को काटने में प्रधान समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। कुड़रा कुबेरपुर में सरकारी भूमि पर लगे पेड़ को काटने पर पुलिस ने प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक जनप्रतिनिधि ने समर्थकों के उत्पीड़न का आरोप लगाकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इससे महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कुड़रा कुबेरपुर के प्रधान वीरपाल ने गांव के लोगों के साथ मिलकर तीन दिन पहले सरकारी भूमि पर लगे शीशम के पेड़ को काटने का प्रयास किया था। सूचना पर गई पुलिस ने पेड़ काटने से रोक दिया था। इसके बावजूद प्रधान ने पेड़ कटवाकर लकड़ी घर पर रखवा ली।
जानकारी होने पर एसडीएम बृजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उनके आदेश पर लेखपाल कप्तान सिंह ने प्रधान वीरपाल राजपूत, पेशकार राजपूत, शिवपाल राजपूत व उर्मिला राजपूत के खिलाफ वन अधिनियम व लकड़ी चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रधान वीरपाल, पेशकार , शिवपाल को पकड़ लिया। समर्थक प्रधान के पकड़े जाने की जानकारी पर एक जनप्रतिनिधि ने एसओ जसवंत सिंह को फोन करके धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें