फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति मेरापुर में खाद नहीं, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साधन सहकारी समिति मेरापुर में पिछले कई माह से यूरिया खाद नहीं है। इससे किसान परेशान हैं। अनियमितता में फंसे सचिव के खिलाफ जांच चल रही है। प्रभारी सचिव की तैनाती के बावजूद समिति पर अभी खाद नहीं भेजी गई। इससे किसान मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव मेरापुर स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव दयाशंकर मिश्रा के खिलाफ खाद के स्टाक के गबन, अभिलेखों में हेराफेरी व फर्जी ऋण वितरण में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। अब जांच समिति गठित हो चुकी है।
वहीं समिति पर कई माह से खाद की बिक्री न होने से क्षेत्रीय किसान परेशान हैं। इसके चलते जिला कोआपरेटिव बैंक के कार्यपालक अधिकारी जगदीश चंद्र ने मोहम्मदाबाद बैंक शाखा प्रबंधक को समिति की 10 लाख ऋण सीमा के अंदर 30 मीट्रिक टन यूरिया व इतनी ही डीएपी बिक्री के लिए अनुमति दी।
विज्ञापन

इसके बावजूद समिति पर खाद नहीं पहुंची। एआर कोआपरेटिव विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुड फार पेमेंट के तहत चेक पहुंचने के बाद खाद भेजी जाएगी। सोमवार से मंगलवार तक मेरापुर समिति पर यूरिया पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें