सेना भर्ती रैली के अंतिम दिन ट्रेड्समैन की भर्ती को आए युवकों क ी विविध
विधाआें की परीक्षा ली गई। युवकों ने टेस्ट के दौरान अपने हुनरों को
दिखाया। सेना भर्ती रैली के अंतिम दिन विभिन्न ट्रेडों के लिए चयनित
युवकों का टेस्ट लिया गया। इसमें हाउस कीपिंग, बार्बर, टेलरिंग व अन्य
ट्रेड के लिए
120 युवकों का चयन किया गया था। इन युवकों ने सेना के मैदान
में अपनी कुशलता का परिचय दिया। कुक ट्रेड के लिए मांसाहारी व शाकाहारी
व्यंजन बनाने के लिए छूट दी गई। अभ्यर्थियों ने अंडा करी तो किसी ने पूड़ी
छोले, दाल चावल, दही पराठा व अन्य प्रकार के व्यंजन तैयार किए। युवकों के
बनाए गए व्यंजन का अफसरों ने टेस्ट लिया। टेलरिंग की भी परीक्षा हुई।