फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धर्म योद्धा बनाने गांवों में पहुंचे सशस्त्र सन्यासी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सशस्त्र सन्यासी अखाड़ा के युवा सन्यासी शनिवार को गांवों में पहुंचे। उन्होंने युवाओं को धर्म योद्धा बनने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


शिव शक्ति सन्यासी अखाड़ा आर्मी प्रमुख मधुराम शरण शिवा के निर्देशन में अखाड़ा के 30 युवा सन्यासी शनिवार सुबह अलग-अलग गांवों में पहुंचे। वहां उन्होंने युवाओं को धर्म रक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प कराया। बिना धर्म पालन व धर्म रक्षा के बिना मनुष्य बनकर नहीं जिया जा सकता। उन्होंने कहा कि हर गांव में सनातन धर्म के धर्म योद्धा नवयुवक हों जो सनातनियों के उत्पीड़न अत्याचार पर उनके रक्षक बन सकें।
विज्ञापन

वहीं गेस्टहाउस में प्रवास के दौरान शिव शक्ति सन्यासी सशस्त्र सन्यासी अखाड़ा प्रमुख मधुराम शरण ने जाति प्रमुखों, युवा टोली, युवा बहनों के साथ अलग-अलग बैठक की। उन्होंने कहा कि परम सत्य पाने के लिए जीवन में ईश्वर व धर्म स्थापना जरूरी है। समर्थ, सशक्त व सशस्त्र हिन्दू समय की मांग है। समरसता हमारी धरोहर है। मिलजुलकर धर्म रक्षा का बीड़ा उठाना है। इसके लिए किसी भी हद तक जाना है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का अखाड़ा प्रमुख से भेंट करने को तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें