कायमगंज। सपा की नगर कार्यकारिणी रविवार को अमित राइस मिल में हुई बैठक में गठित की गई। इसमें आरिफ परवेज को अध्यक्ष और मोहरपाल सिंह को महासचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी ने इसे अनुमोदित कर दिया है।
कार्यकारिणी में चंदन गुप्ता, मनोज पालीवाल सहित आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वैभव दुबे, शानू खां, विकास गुप्ता, बिलाल मंसूरी, मनीष वाल्मीकि, अमन शाक्य, राजीव माथुर, शिवा कठेरिया, मसूद खां, दीपक यादव सहित 17 सचिव और अभिषेक कश्यप, साहिल कोरी, मनोज गुप्ता सहित 13 को सदस्य बनाया गया है। 41 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव डॉ. सीपी निर्मल, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, रामप्रकाश कल्लू यादव, अनिल गंगवार, अकमल मंसूरी आदि मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल 27 सितंबर को खेत खलिहान कुटीर उद्योग व रोजगार दो, किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर जिले में पहुंचेंगे। करीब रात आठ बजे यात्रा खुदागंज से जिले में प्रवेश करेगी। 28 सितंबर को सुबह नौ बजे प्रमुख नेताओं से बातचीत करेंगे। कादरीगेट स्थित होटल में स्वागत के बाद लालगेट, चौक, टाउनहॉल, हथियापुर होकर फैजबाग में पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद नवाबगंज होते हुए शहर के मसेनी स्थित मैरिज लान में दोपहर दो बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे। (संवाद)
नवाबगंज। सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने गांव सिरमौरा बांगर स्थित प्रतिष्ठान पर जिला उपाध्यक्ष बनने पर डॉ. नवरंग सिंह यादव का स्वागत किया। जाहर सिंह यादव, बिजेंद्र यादव, अमित यादव, शमशाद अली, जयवीर फौजी आदि मौजूद रहे। (संवाद)