फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आवेदन 100 का, खनन कर डाला 150 घन मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। मिट्टी के अवैध खनन का खेल रुक नहीं पा रहा है। तहसील के पीछे हो रहे खनन की जांच हुई तो पता कि 100 घन मीटर खनन की अनुमति मांगी गई है। लेकिन इससे पहले ही वहां 150 घन मीटर खनन कर डाला गया। मिट्टी निजी उपयोग के लिए उठाने की बात कही गई पर वह कहीं दूसरी जगह डाल दी गई। एसडीएम ने अपनी जांच आख्या एडीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

अवैध खनन की जांच के आदेश एसडीएम श्वेता साहू ने तहसीलदार शशांक सिंह को दिए थे। तहसीलदार ने लेखपाल ज्योति अवस्थी व कानून गो को मौके पर भेज कर जांच कराई तो गांव रतनपुर रम्हौआ के गाटा संख्या 368 में खातेदार वेदराम के खेत में खनन होना पाया गया। एसडीएम ने खनन प्रभारी एडीएम न्यायिक को जांच रिपोर्ट भेजी है। कहा कि वेदराम ने अपने निजी प्रयोग के लिए 100 घन मीटर मिट्टी उठाने का आवेदन किया है। इसके अनुमति दिए जाने से पहले ही खेत से 150 घन मीटर मिट्टी का खनन किया गया है। वेदराम ने अपने निजी उपयोग में न लेकर नगला हूसा की भूमि में मिट्टी डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें