फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के आरोपी को खोजने आई दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपहरण के आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस ने सिविल लाइन के कई मोहल्लों में दबिश दी। आरोपी पकड़ में नहीं आया तो पुलिस बैरंग वापस हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली थाना खजूरी खास में तैनात उपनिरीक्षक बीना, दीवान रवींद्र कुमार, सिपाही प्रवीण के साथ सोमवार रात फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवती का अपहरण का मुकदमा थाना खजूरी खास में दर्ज है। जांच में मजदूरों के ठेकेदार मुकेश का नाम प्रकाश में आया है जो सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस ने साथ सिविल लाइन के कई मोहल्लों में रात में ही दबिश दी। पुलिस देर रात फूस बंगला के एक ए क्लास ठेकेदार के आवास पर भी गई। वहां भी कोई पकड़ में नहीं आया। पुलिस दो घंटे तक खोजबीन के बाद दिल्ली के लिए वापस रवाना हो गई। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस एक युवक की तलाश में आई थी और दबिश देकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें