फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एपी पब्लिक स्कूल व फतेहगढ़ स्टेडियम ने फाइनल में बनाई जगह

Thu, 12 Dec 2024 11:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेल निदेशालय के निर्देश पर स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बुधवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें एपी पब्लिक स्कूल व फतेहगढ़ स्टेडियम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहला मैच एपी पब्लिक स्कूल और केवी स्ट्राइकर के बीच हुआ। एपी स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 128 रन बनाए। अविरल ने 24, अर्पित यादव व शिवम ने 17-17 और दीपेंद्र ने 15 रन बनाए। केवी स्ट्राइकर के गेंदबाज शिव प्रताप ने तीन, अभिषेक, अमृतांश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवी स्ट्राइकर की टीम 18वें ओवर में 82 रनों पर ऑलआउट हो गई। एपी पब्लिक स्कूल से अर्पित यादव ने चार ओवर में 11 रन देकर पांच विकेट लिए।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में फतेहगढ़ स्टेडियम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। फतेहगढ़ की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 83 रनों पर ऑलआउट हो गई। अब्दुल्ला आरिफ ने 28, अश्वनी दीक्षित ने 13, कुनाल व ओम दीक्षित ने आठ-आठ रन बनाए। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिक आईटी टीम फतेहगढ़ स्टेडियम के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 17वें ओवर में 68 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

शिवांशु ने सर्वाधिक 23 रनों की पारी खेली। अनीस ने नौ और सचिन ने सात रन बनाए। कुनाल राजपूत ने चार, हिमांशु व प्रियांशु ने दो-दो, नितिन व अब्दुल्लाह ने एक-एक विकेट झटका। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी और मोहम्मद अहमद खां ने की। स्कोरर अरुण कुमार रहे। इस अवसर पर संजीव कटियार, कुलदीप यादव, सत्यम मिश्र, मनोज कुमार, अथक पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें