फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजनी पुत्र के दरबार में लगी भक्तों की कतार

Tue, 13 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
भोलेपुर में सजा भगवान हनुमान का दरबार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुढ़वा मंगल पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। जै हनुमान ज्ञान गुन सागर...पवनसुत हनुमान की जय... से दरबार गूंज उठा। मोहम्मदाबाद स्थित बाबा नीबकरोरी धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा।  
विज्ञापन



मंगलवार को बुढ़वा मंगल पर्व पर मोहम्मदाबाद के गांव नीबकरोरी स्थित प्रसिद्ध बाबा नीबकरोरी महाराज मंदिर में सुबह से ही फर्रुखाबाद के अलावा एटा, इटावा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, हरदोई, दिल्ली, कानपुर, आगरा और कन्नौज सहित अन्य जिलों से भक्तों का आना शुरू हो गया। लंबी कतार लगाकर भक्तों ने दर्शन किए।

मंदिर के पुजारी भानुप्रताप शुक्ल ने हवन-पूजन करवाया। इसके बाद लाइन लगवाकर हलवा का प्रसाद वितरित किया गया। भीड़ का आलम यह था कि मंदिर परिसर के अलावा आसपास के खेतों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव, प्रदीप यादव और बसपा प्रत्याशी जैमिनी राजपूत ने भी बाबा नीबकरोरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
विज्ञापन


इसके साथ ही अपर जिला जज आरके दुबे, डीएम प्रकाश बिंदु, पुलिस अधीक्षक राजेशकृष्ण, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी विशाल पांडेय दिनभर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे रहें। इस दौरान पुजारी ने डीएम से मंदिर की बाउंड्रीवाल बनवाने और ब्रह्माजी का मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कराए जाने की मांग की।

डीएम ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में मंदिर के प्रशासक जिला जज सुरेश गुप्ता से बात करेंगे। सच्चिदानंद, विश्वनाथ सिंह, ओमकार सिंह, अशोक कुमार, राधेलाल और सच्चिदानंद पाठक आदि ने भी कार्यक्रम व्यवस्था संभाली।


वहीं शहर में भोलेपुर स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर में भोर को मंदिर के पुजारी बाबा बालकदास ने हवन-पूजन कर आरती की। इसके बाद बाबा को भोग लगाकर हलवा व बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। उधर, सेनापति मोहल्ला स्थित बड़े-बूढ़े हनुमान मंदिर, खतराना स्थित पीपलवाले मंदिर में भी विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।

वहीं मोहल्ला नई बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्रांति पांडेय, राजेशानंद पांडेय, अशोक और दिनेश आदि मौजूद रहे।


कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला सुभाष नगर स्थित बालाजी मंदिर, गंगागली स्थित बड़े हनुमान मंदिर, मुख्यमार्ग स्थित हनुमान मंदिर में हवन-पूजन और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजबहादुर चौरसिया, गोलू, राहुल चौरसिया, ज्ञानू, गायत्री देवी, मोना, पवन सिंह, राजाबाबू, लक्ष्मीकांत और संजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें