फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अनिकेत व अर्जुन अव्वल

Sun, 21 Sep 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-23, एथलेटिक्स में मेडल पाकर खुश खिलाड़ी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
कायमगंज। सीपी स्कूल में आयोजित 68वीं दो दिवसीय क्षेत्रीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर मेडल व खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन




बालकों के वरिष्ठ वर्ग में केएसआर इंटर कॉलेज के अनिकेत गौतम ने चैम्पियनशिप जीती, जबकि कनिष्ठ वर्ग में सीपी स्कूल के अर्जुन सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। उपकनिष्ठ वर्ग में रुद्र प्रताप विजेता बने। बालिका वर्ग में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज विराहिमपुर की सृष्टि ने कनिष्ठ वर्ग का खिताब जीता। वहीं, उपकनिष्ठ वर्ग में पूनम और प्रतीक्षा ने बाजी मारी।
समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। व्यायाम शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान संयोजक व प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं। कार्यक्रम में कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह, विद्यालयों के शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें