फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी से नाराज व्यापारियों ने लगाया जाम

Sun, 27 Dec 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरों ने शनिवार की रात सिगरेट की थोक  दुकान का ताला तोड़ दिया। यह यहां से लाखों रुपये की कीमत का  माल चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी पर  व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। यहां वारदात से नाराज  व्यापारियों ने नेहरू रोड पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंचे सीओ से व्यापारियों की  तीखी नोकझोंक हुई। सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुला।  फिंगरप्रिंट टीम ने दुकान पर  जाकर नमूने लिए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी मोहम्मद सिद्दीक शमसी की नेहरू रोड पर सिगरेट की थोक की दुकान है। शनिवार की शाम यह दुकान बंद कर घर चले गए थे।  शनिवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान से  सिगरेट के डिब्बे  उठा ले गए।

यह  दुकान से नगदी भी चोरी कर ले गए। सुबह आसपास के दुकानदारों ने  टूटा ताला देखकर मोहम्मद सिद्दीक को  सूचना दी गई। मोहम्मद सिद्दीक के साथ परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।  चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष चौधरी इस्लाम शमसी  पुन्नी शुक्ला, बंटी सरदार, किशन कन्हैया सक्सेना, रोहित, नाजिम शमसी, नदीम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


चोरी से नाराज व्यापारियों ने दुकान के सामने नेहरू रोड जाम कर दिया। यह पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे।  जाम की सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी मुकेश कुमार पहुंचे।  जाम खुलवाने को लेकर व्यापारियों की इनसे नोकझोंक होने लगी। इन्होंने आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। 

सीओ सिटी योगेश कुमार ने व्यापारियों से जाम खोलने के लिए कहा। इस पर  चौधरी इस्लाम शमसी की इनसे गरमा गरमी होने लगी। बाद में सीओ के व्यापारी नेताओं से वारदात का जल्द खुलासा करने के आश्वासन पर  एक घंटा बाद जाम खुला।  सीओ ने फिंगरप्रिंट टीम को बुला कर नमूने लिए। स्वाट ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। दुकानदार ने बताया कि करीब 2.50 लाख रुपये  का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें