फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नाराज चालकों ने कार्यशाला का गेट बंदकर किया प्रदर्शन

Mon, 17 Feb 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साहब के एक मुंह लगे परिचालक ने चालकों पर अपना रौब गांठने के मकसद से मोबाइल का स्पीकर खोलकर कुछ चालकों से बात कराई। इस पर साहब ने ऐसे अप्रिय शब्द कह दिए, जो चालकों को नागवार गुजरे। नारेबाजी कर बसों से उतरकर कार्यशाला का गेट बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ केंद्र प्रभारी और कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने समझा बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

प्रयागराज में तमाम परेशानी सहकर लौटे परिचालकों को दोबारा फिर से प्रयागराज अप-डाउन के लिए लगाया गया। एक चालक ने अपनी कुछ समस्या बताई, तो मुंह लगे परिचालक ने अपने मोबाइल से साहब को फोन लगा दिया। स्पीकर खोलकर चालकों से बात कराई, तो कुछ अप्रिय शब्द का प्रयोग कर दिया गया। इससे सभी चालक में नाराज हो गए।
आनन-फानन में बसों को रूट पर ले जाने के लिए सीट पर बैठे चालक नीचे उतर आए और नारेबाजी कर कार्यशाला का मुख्य गेट बंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर, कर्मचारी नेता जरनैल सिंह आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालकों से वार्ता कर समझा बुझाकर मामला शांत किया। करीब पौन घंटे बाद ही गेट खुल गया और बसों को बाहर निकाला जाने लगा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि मामूली बात हुई थी। उन्होंने पहुंचकर सभी को समझा दिया।
विज्ञापन

-
प्रयागराज रूट पर श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने में लगाईं 15 बसें
फर्रुखाबाद। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने 15 बसों को यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए लगाया है। इन बसों को देर रात तक रवाना कर दिया जाएगा। पहले से महाकुंभ में डिपो की 18 बसें रुकी हुई हैं। महाकुंभ से पिछले सप्ताह लौटीं 60 बसों के बाद प्रयागराज में 10 साधारण और आठ शटल सेवा की बसें रुकी हुई थीं। दो दिन से यात्रियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने 15 बसों को श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जाने में लगा दिया। यह बसें वहां से तुरंत ही वापसी के यात्रियों को लेकर आएंगी। दोपहर से बसों का प्रयागराज जाना शुरू हो गया। देर रात तक बसें सवारियां भरकर रवाना होती रहीं। यहां बता दें कि मुरादाबाद, बुलंदशहर, बदायूं, बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत आदि डिपो की बसें भी स्थानीय बस अड्डा होकर निकलती रहीं। लिहाजा यात्रियों को अधिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि 15 बसें अप-डाउन में लगाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें