फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बा विद्यालयों में प्रमुख विषयों के शिक्षकों की फंसी नियुक्ति

Mon, 17 Feb 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका (बा) विद्यालयों में प्रमुख विषयों के शिक्षकों की कमी है। इसके चलते छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। दो साल होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक बा विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन

जनपद में ब्लॉक राजेपुर, शमसाबाद, नवाबगंज, कमालगंज और कायमगंज में बा विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 100-100 छात्राओं को आवासीय शिक्षा मुहैया कराई जाती है। इनके रहने से लेकर खाने-पीने आदि व्यवस्था मुफ्त रहती है।
सरकार के सख्त निर्देश हैं कि बा विद्यालयों में शत-प्रतिशत शिक्षकों की नियुक्ति कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए, लेकिन जनपद में सभी बा विद्यालयों में किसी न किसी विषय के शिक्षक नहीं हैं। करीब एक साल पहले शासन ने बा विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक भर्ती नहीं की गई है। मौजूदा समय में चार फुल टाइम, एक पार्ट टाइम विषय विशेषज्ञ महिला शिक्षक की नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में शिक्षकों के साथ ही दो लेखाकार, दो सहायक रसोइया व एक-एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व चौकीदार की नियुक्ति करने के आदेश शासन ने दिए थे, लेकिन अभी तक नियुक्तियां नहीं की गई हैं। हालांकि नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। करीब 60 से ज्यादा लोगों ने आवेदन भी किए थे, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हो सकी है। शिक्षकों की नियुक्ति न होने से छात्राओं को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें