और 26 लोग आए कोरोना की चपेट में
फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को 26 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हु है। हालांकि मरीजों की संख्या घटने से कुछ राहत है।
शनिवार को कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ थमी है। शुक्रवार को 59 लोग संक्रमित मिले थे, जबकि शनिवार को ये संख्या आधी से कम रही। संक्रमितों में विकास भवन में पशुपालन विभाग का लिपिक, मोहल्ला घोड़ा नखास और महावीर गंज निवासी युवक, शास्त्रीनगर निवासी महिला, बीबीगंज निवासी वृद्धा, बजरिया निवासी महिला, आवास विकास कालोनी निवासी किशोर व खतराना निवासी वृद्ध शामिल हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी युवक, सिविल लाइन निवासी महिला, नेकपुर चौरासी निवासी महिला व युवक, गाड़ीखाना निवासी दो अधेड़, मेडिकल कालेज बघार का कर्मचारी, बघार निवासी युवक, ज्योनापुर निवासी युवक, बड़ा गांव निवासी युवक, धारा नगरी निवासी युवक, नगला हूसा निवासी युवक भी कोरोना की चपेट में है। जनपद में अब तक 4963 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 4665 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 92 की जान गई। जिले में 206 केस एक्टिव हैं।
पशु चिकित्साधिकारी व युवक संक्रमित, 60 ने कराई जांच
कमालगंज। कस्बा के रेलवे रोड पर बने विकास खंड कार्यालय में स्थित पशु चिकित्सालय के 41 वर्षीय डॉक्टर ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कोरोना की जांच कराई। उनके संक्रमित मिलने पर पशु चिकित्सालय में हड़कंप मच गया। अन्य कर्मचारियों ने भी जांच कराई। डॉक्टर होम आइसोलेशन में हैं। उधर क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी 45 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार ने बताया कि सीएचसी पर 60 लोगों की जांच की गई। इसमें दो लोग संक्रमित पाए गए।(संवाद)