तीन ब्लॉकों के सपा ने प्रत्याशी घोषित किए
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी ने तीन ब्लॉकों की जिला पंचायत की 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित दिए हैं। राजेपुर ब्लॉक के प्रत्याशी घोषित होने से साफ हो गया कि सपा के एक गुट के समर्थक पीछे रह गए। हालांकि अभी भी चार ब्लॉक क्षेत्र की सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के लिए माथापच्ची चल रही है। सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद तीन ब्लॉकों के प्रत्याशी घोषित किए हैं।
आपसी खींचतान के चलते सपा मोहम्मदाबाद, कायमगंज, कमालगंज व नवाबगंज की सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कमेटी नामों पर विचार कर रही है। एक दो दिन में शेष प्रत्याशी भी मैदान में आ जाएंगे।
वार्ड प्रत्याशी
बढ़पुर प्रथम रामा देवी
बढ़पुर द्वितीय श्रृंगारवती
बढ़पुर तृतीय मेनका गौतम
राजेपुर प्रथम मोहिनी मिश्रा
राजेपुर द्वितीय विनीता पाठक
राजेपुर तृतीय कमलेश
राजेपुर चतुर्थ आर्यन यादव
शमसाबाद प्रथम ब्रजेश पाल
शमसाबाद द्वितीय प्रदीप राजपूत
शमसाबाद तृतीय पूजा दिवाकर
शमसाबाद चतुर्थ रानू यादव