फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रजिस्ट्री दफ्तर में अंगूठा लगने से पहले वृद्ध की मौत

Tue, 16 Sep 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर थमरई निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की सोमवार को तहसील स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार वह अपने बड़े पुत्र के साथ बैनामा कराने दफ्तर आए थे। दस्तावेजों की कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद जैसे ही वह अंगूठा लगाने के लिए लाइन में खड़े हुए, तभी अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन

छोटे पुत्र ने बताया कि उसे बैनामे की जानकारी नहीं थी। बड़े भाई दवा दिलाने के बहाने पिता को घर से लेकर आए थे। बड़ा बेटा शव लेकर घर चला गया।
रजिस्ट्रार प्रीतम सिंह ने बताया कि वृद्ध का बैनामा नहीं हो सका था और न ही अंगूठा लग पाया था। दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया चल रही थी, तभी यह घटना हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें