एसएनएम ग्राउंड में बॉलिंग करता खिलाड़ी।
- फोटो : एसएनएम ग्राउंड में बॉलिंग करता खिलाड़ी।
कायमगंज। ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में अमरोहा की टीम ने दिल्ली की टीम को 129 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अमरोहा टीम के बल्लेबाज आयरन चौधरी के शानदार शतक ने टीम को जीत दिलाई।
एसएनएम काॅलेज के ग्राउंड पर ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन क्वार्टर फाइनल मैच अमरोहा व दिल्ली की टीम के बीच हुआ। अमरोहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरन चौधरी के शानदार शतक 8 चौके व 7 छक्के से 100 रन बनाए। टीम ने 20 ओवर में 228 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। बल्लेबाज अभय ने 42 रन बनाए। दिल्ली की ओर से गेंदबाज शिवम रावत ने तीन विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की पूरी टीम मात्र 99 रनों पर सिमट गई।
दिल्ली के बल्लेबाज सौरभ ने 33 और कृषि गौर ने 16 रन बनाए। अमरोहा की ओर से मुख्तार अशरफ ने 14 रन देकर 4 विकेट लिए। मैन आफ द मैच आर्यन चौधरी रहे। इस मैच के अंपायर सौरभ जायसवाल व उमर मुगल रहे।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता डीएस राठौर व पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ व पालिकाध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, डॉ. प्रवीण रस्तोगी ने टॉस कराया। प्रायोजक ज्ञान डेयरी के मालिक सत्यप्रकाश अग्रवाल, आयोजक मनोज तिवारी विशन दीक्षित, आनंद सिद्धार्थ रहे। नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने पुरस्कार वितरण किया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे दूसरा सेमीफाइनल मैच कानपुर व अमरोहा के बीच होगा।