फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव होने से खलबली मच गई। मजदूर व कर्मचारी कोल्ड स्टोरेज से भाग गए। नगला बीच गांव के ग्रामीणों को सांस लेने में परेशानी हुई। दमकल की टीम ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद अमोनिया के वॉल्व को बंद कर सकी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सकवाई में जितेंद्र यादव का सुमंगलम कोल्ड स्टोरेज है। कोल्ड स्टोरेज में अग्निशमन की अस्थायी एनओसी की अनुमति ली गई है। गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे सफाई कर्मी कोल्ड स्टोरेज के अंदर सफाई कर रहा था। अचानक वह अमोनिया गैस सिलिंडर के वॉल्व पर कर्मचारी गिर गया। इससे वॉल्व खुलने से गैस का रिसाव होने लगा। गैस की चपेट में आने से सफाई कर्मी की हालत बिगड़ गई।
गैस का रिसाव देख अन्य कर्मचारी व मजदूर कोल्ड स्टोरेज से बाहर की ओर भाग गए। मैनेजर ने इसकी सूचना दमकल को दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस मशीन कक्ष के रख रखाव के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। ऐसे में दमकल कर्मियों को ही कवायद करनी पड़ी। दमकल कर्मी बीए सेट पहनकर मशीन कक्ष में दाखिल हुए। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद खुले वॉल्व को बंद किया जा सका।
विज्ञापन

नवनिर्मित सुमंगल कोल्ड स्टोरेज में सफाईकर्मी के गिरने से वॉल्व खुल गया और अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। कोल्ड स्टोरेज में मशीन कक्ष में प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं मिले। कोल्ड स्टोरेज आबादी से दूर था। ऐसे में दमकल की टीम ने समय रहते अमोनिया रिसाव को बंद कर दिया। कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन के इंतजाम सही मिले।
- विजय प्रकाश त्रिपाठी मुख्य अग्निशमन अधिकारी

गैस रिसाव होने से 20 बीघा धान खराब
कोल्ड स्टोरेज से हुए अमोनिया गैस के रिसाव से पास के गांवों में खड़ी धान की फसल झुलस गई। रिसाव इतना तेज था कि आसपास के इलाके में सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। नगला बीच के रहने वाले रामशरन की सात बीघा, भाई सोबरन की 10 बीघा, बनपोई निवासी अरविंद की तीन बीघा धान की फसल झुलस गई। तीनों ग्रामीणों ने फसल खराब होने पर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।

फोटो- 26,
गैस रिसाव से हालत बिगड़ी
गांव नगला बीच निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज से गैस रिसाव होने से पूरे गांव में खलबली मच गई। कोल्ड में जानकारी की तो पता चला कि वहां कर्मचारी नहीं है। सभी भाग गए हैं। एक घंटे तक हुए रिसाव से उनकी हालत बिगड़ गई।
फोटो- 27,
आंख में जलन व सांस लेने में हुई परेशानी
गांव नगला बीच निवासी अवधेश ने बताया कि सुमंगलम कोल्ड स्टोरेज में गैस का रिसाव होने से गांव के लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हुई। गांव के लोग घरों को छोड़कर खेतों की ओर भाग गए।
फोटो-28, यदुनाथ
मुंह में कपड़ा बांधकर बैठना पड़ा
गांव नगला बीच निवासी यदुनाथ ने बताया कि वह सुबह दरवाजे पर बैठे थे। अचानक गैस की बदबू आने से वह घबरा गए। आस पास के लोगों से पूछा तो पता चला कि कोल्ड स्टोरेज से गैस का रिसाव हो रहा है। गैस रिसाव से आंखों में जलन हुई। वह काफी देर तक मुंह में कपड़ा बांधे रहे।
फोटो- 29, अरविंद
अचानक महक आने से घुटने लगा दम
नगला बीच निवासी अरविंद ने बताया कि सुबह महक आने से उनकी दम घुटने लगी। आंखों में जलन हो रही थी। ऐसे में गांव के लोगों से जानकारी की और खेतों की ओर चला गया। बाद में पता चला कि कोल्ड स्टोरेज में गैस का रिसाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें