फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई नहीं उठा रहा 102 सेवा का नंबर, 108 का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने और प्रसूताओं घर पहुंचाने को लगीं 102 एंबुलेंस सेवा का नंबर कॉल सेंटर से रिसीव नहीं हो रहा है। इससे जरूरतमंदों को दिक्कत हो रही है। लोग निजी वाहनों अथवा आशा कार्यकर्ता एंबुलेंस स्टाफ के व्यक्तिगत नंबरों से संपर्क करके मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल, 102 नंबर शनिवार को अचानक रिसीव होना बंद हो गया था। रविवार को भी ऐसी ही स्थिति रही। क्योंकि 102 एंबुलेंस की कार्यदायी संस्था के लखनऊ ऑफिस में एक साथ 40 कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लिहाजा पूरा दफ्तर सील कर दिया गया है। इसलिए 102 नंबर रिसीव नहीं हो रहा।
विज्ञापन

एम्बुलेंस न मिलें तो यहां कॉल करें
7235008736
एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर सौरभ ने बताया कि 102 सेवा नहीं मिले तो जरूरतमंद आशा कार्यकर्ताओं से एंबुलेंस चालकों का नंबर ले सकते हैं।
फिलहाल कुछ कॉल 108 से अटेंड हो रही हैं। किसी को दिक्कत हो तो इस नंबर पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें