फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की मुहिम: हेलमेट लगाएं , जीवन बचाएं

Fri, 11 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की हेलमेट लगाएं, जीवन बचाएं मुहिम से एक कतरा संस्था जुड़ी है। संस्था के सदस्यों ने गुरुवार को शहर में कई जगह जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन




इस मौके पर हेलमेट पहनने वालों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। बिना हेलमेट बाइक  चलाने वालों को हेलमेट पहनने के लिए संकल्प दिलाया गया।  हेलमेट न लगाने वालों को जागरूक किया गया।

 
गुरुवार को लालगेट तिराहे पर प्रभारी यातायात निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, आरक्षी संतोष कुमार के साथ एक कतरा संस्था के शशांक व सदस्यों ने हेलमेट लगाए बाइक सवारों को सम्मानित किया। शहर में कोचिंग कर वापस लौट रहे पांचाल घाट निवासी प्रभात अपने साथी के साथ तिराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन



प्रभारी यातायात निरीक्षक ने उनको हेलमेट लगाकर बाइक चलाने पर बधाई देेकर पुरस्कृत किया। पुलिस और युवाओं को हेलमेट लगाए बाइक सवारों कोे सम्मानित करता देख राहगीरों की भीड़ लग गई।


 
इसी तरह कन्नौज केेे जलेसर निवासी आलोक कुमार पत्नी के साथ हेलमेट लगाकर बाइक से गुजर रहे थे। इन्हें भी हेेलमेट लगाने पर सम्मानित किया गया। संतोष ने कहा कि वह कभी भी बाइक को बिना हेलेमेट पहने नहीं चलाते हैं। कहा कि वह आगे से सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।



मोहम्मदाबाद के गोसरपुर निवासी विकास सिंह, कायमगंज के पतौंजा निवासी प्रमोद कुमार और दुर्गा कालोनी निवासी बीरवल पाल को भी हेलमेट लगाकर बाइक चलाने पर सम्मानित किया गया।

 
एक कतरा संस्था के शशांक यादव, कार्तिक यादव, आकाश कुमार और सिद्धार्थ ने  बिना हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वाले लोगों कोेे हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया।



प्रभारी टीएसआई ने कहा कि हेलमेट लगाने से हमारे शरीर की सुरक्षा तो होती ही है, साथ ही दुर्घटना के बाद अस्पताल में अनावश्यक खर्च से भी निजात मिलती है। कहा कि मतगणना के बाद अमर उजाला के इस अभियान को गति देने के लिए तिराहे चौराहों पर शिविर लगाकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए  प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


 

अमर उजाला की हेलमेट लगाएं , जीवन बचाएं मुहिम सार्थक है। इस मुहिम से समाज सेवी संस्थाओं और बुद्धिजीवियों को भी जुड़ना चाहिए। बाइक चलाते समय सभी को हेलमेट पहनना चाहिए। हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी है। हेलमेट लगाने से परहेज न करें। इससे सिर और जेब दोनों सलामत रहते हैं। मोहम्मद आकिब खान, सोशल एक्टिविस्ट कायमगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें