फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की कटान से ग्रामीणों के खेत कटे

Fri, 11 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा की कटान से गांव कटरी तौफीक में ग्रामीणों के खेत कटने लगे हैं। इसके चलते ग्रामीणों की फसल भी बाढ़ में बह गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कटान अगर बंद न हुआ तो बाकी फसल भी बाढ़ में बह जाएगी। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



गंगा में अचानक बढ़े जलस्तर से गांव कटरी तौफीक में गंगा किनारे स्थित खेतों का कटान होने लगा है। गुरुवार को धर्मपाल, रामतीर्थ, अखिलेश कुमार और मनोज कुमार आदि के खेत कट गए हैं। इनके खेतों में आलू और सरसों की फसल खड़ी थी।


तौफीक, धर्मपाल, रामतीर्थ, अखिलेश कुमार और मनोज कुमार का कहना है कि गंगा के कटान से उनके खेत कट रहे हैं। अगर कटान बंद न हुआ तो बचा हुआ खेत भी कट जाएगा।
विज्ञापन



 
उन्होंने कहा कि उन लोगों ने खेत में सरसों और आलू की फसल बोई थी। खेत कटने के चलते फसल भी बह गई है। पीड़ित ग्रामीणों ने कहा कि बीते दिनों आई बाढ़ के दौरान भी उन लोगों की धान की फसल बाढ़ में बह गई थी।



जिला प्रशासन से आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। इस बार आलू और सरसों की फसल बोई तो बाढ़ में वह भी बह गई। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उन लोगों को मुआवजा दिलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें