फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क के चौड़ीकरण में गोलमाल का आरोप, काम रुकवाया

विज्ञापन
सातनपुर मार्ग पर काम रुकवाते जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के आईटीआई चौराहे से सातनपुर होकर सेंट्रल जेल चौराहे तक 10 करोड़ रुपये में सड़क का चौड़ीकरण शुरू किया गया। रात में हो रहे निर्माण में गोलमाल का आरोप लगाकर लोगों ने विरोध किया। लोगों की भीड़ बढ़ती देख ठेकेदार को काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा की अगुवाई में 20-25 लोग सातनपुर पहुंचे। उन्होंने सीसी निर्माण को देखा, तो मानक विहीन बताकर विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने हंगामा शुरू कर काम कर रहे लोगों को रोक दिया। भईयन मिश्रा ने आरोप लगाया कि 10 करोड़ की लागत से बन रही सड़क में मिक्सिंग वाली गिट्टी नहीं डाली गई। यही नहीं 25 सेमी आरसीसी होनी थी, मगर चंद मोटाई की डाली जा रही है। ठेकेदार ने न तो पत्थर पर रोलर चलवाया और न ही प्लांट से सीसी की मिक्सिंग करवाई। बाइब्रेटर मशीन तक नहीं है। स़ड़क बनाने में जमकर मनमानी बरती जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर आलू मंडी है। हर साल 50 हजार से अधिक ट्रकों का आना जाना होता है। यदि इसी तरह सड़क का निर्माण हो गया, तो चंद दिनों में ही टूटना तय है। लोगों का गुस्सा देख मजदूरों ने काम करना बंद कर दिया। भइयन मिश्रा ने कहा कि मानक के अनुरूप ही काम होने दिया जाएगा। उनके साथ महेश अग्निहोत्री, बाबू अग्निहोत्री, विश्वनाथ राजपूत, नितिन यादव, ओमनिवास पाठक, आलोक मिश्रा उर्फ भूरे, राजीव वर्मा आदि थे। पीडब्ल्यूडी के जेई हरीश कुमार ने बताया कि वह मौके पर जाकर जांच करेंगे। मानक के अनुरूप ही काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
डीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त
अमृतपुर। क्षेत्र के गांव बली पट्टी रानी गांव के श्यामबिहारी अवस्थी के घर आईजीआरएस की शिकायतें पोर्टल पर दर्ज न करने, भ्रष्टाचार और सरकारी जमीन से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग कोे लेकर 12 दिन से धरना चल रहा था। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर एसडीएम रवेंद्र सिंह गांव में पहुंचे। ग्रामीणों को डीएम की ओर शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। चेतावनी दी कि यदि समय से मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें