फोटो-36, पांचालघाट स्थित स्वर्गधाम की सीसी रोड का शिलान्यास करते सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्व
- फोटो : रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता।
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित स्वर्गधाम में 50 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को सदर विधायक ने शिलान्यास कर सड़क निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने पांचालघाट स्थित स्वर्गधाम की 260 मीटर लंबी व छह मीटर चौड़ी सीसी रोड के निर्माण के लिए अपनी निधि से 50 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने रविवार को पूजन के साथ सीसी रोड का शिलान्यास किया। सड़क किनारे नाले का निर्माण कराकर उसे ढका जाएगा। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी बनाने के साथ बीच में लाल लाइटें लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा रोशनी के लिए सोलर लाइट भी लगाई जाएंगी। नाले को ढका जाएगा।