फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसआईआर में फर्जीवाड़े का आरोप, सपा ने डीएम को ज्ञापन साैंपा

विज्ञापन
फोटो-14, कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देते सपा नेता। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में पिछले दिनों भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के भड़ौसा में फर्जी तरीके से फाॅर्म सात भरे जाने का आरोप लगाया था। इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि जीवित मतदाताओं के वोट काटने का खेल चल रहा है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल सोमवार सुबह कलक्ट्रेट में डीएम से मिला। उन्होंने एक ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर जीवित मतदाताओं के वोट काटने के लिए फॉर्म-सात भरकर बीएलओ को दिए जा रहे हैं। यह लोकतंत्र में निंदनीय है। डीएम से मांग की कि पूरी प्रक्रिया के दाैरान ऐसी कोशिश हो कि कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। डीएम ने उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। यहां पर डॉ. नवल किशोर शाक्य, प्रताप सिंह यादव, उर्मिला राजपूत, सर्वेश अंबेडकर, इलियास मंसूरी, नरेंद्र सिंह शाक्य, सुभाष चंद्र शाक्य, अजीत यादव, पुष्पेंद्र यादव, जेपी वर्मा, शिवम यादव, अनुराग यादव, नीलम सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें