फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चोरी की आशंका से सतर्क ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। क्षेत्र के नगला दाऊद, शेखपुर, गौसपुर, गंगाइच, ईशापुर समेत कई गांव इन दिनों संभावित चोरी की घटनाओं से डरे हैं। लगातार मिल रही सूचनाओं और अफवाहों के चलते ग्रामीण रातभर जागकर समूह में पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात नगला दाऊद में एक बाइक पर सवार तीन युवक गांव में दाखिल हुए। संदेह होने पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और कुछ ने हाथापाई भी की। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
इससे पहले सुल्तानपुर गांव में प्राथमिक स्कूल के पास चारपाई पर लेटे युवक ने पांच संदिग्ध लोगों को गुजरते देखा था, जिसके बाद कच्छा-बनियान गिरोह की अफवाह फैल गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद भटपुरा, आजादनगर और पंखियन नगला में संदिग्धों की मौजूदगी को लेकर अफरातफरी मच गई। कई ग्रामीण, जिनमें एक शीतगृह मालिक और भाजपा नेता भी शामिल थे, लाइसेंसी हथियार लेकर बाहर निकल आए। हालांकि, कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।
शनिवार रात मिर्जा नगला में भी रामनाथ के घर के पास तीन संदिग्धों को देखने की सूचना पर शोर मच गया। मिर्जा नगला और पास के गांव अहिमा में फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। करीब आधे घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल पुख्ता सूचना पर ही पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें