फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में अलर्ट, जिले में सुरक्षा भगवान भरोसे

Tue, 28 Jul 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में अलर्ट घोषित किया गया है। बावजूद इसके शहर में सार्वजनिक स्थानों और रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डे पर कहीं सुरक्षा नहीं दिखी। चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया। पुलिस प्रशासन ने यह जानना तक मुनासिब नहीं समझा कि कौन कहां से आ जा  रहा है।  शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा
विज्ञापन


भगवान भरोसे दिखी। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे पहले ही खराब पड़े हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि तड़के मंदिरों पर गश्त करवाया गया। संदिग्धों पर नजर भी रखी गई। पेश है अमर उजाला की पड़ताल करती रिपोर्ट।

गुरगांव देवी मंदिर, सुबह -11.45 बजे।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में स्थित गुरगांव देवी मंदिर के आसपास पुलिस तैनात नहीं थी। मंदिर में 10-12 भक्त दर्शन कर रहे थे। आसपास दुकानदारों से जब पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी तक तो कोई भी पुलिसकर्मी गश्त करने नहीं आया है।
विज्ञापन


वहीं मऊदरवाजा थाने के दरोगा राशिद अख्तर ने बताया कि आतंकी हमले को देखते हुए सोमवार रात से ही क्षेत्र में सतर्कता बरत रहे हैं। बराबर चीता मोबाइल से सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार तड़के करीब 5.30 बजे चीता मोबाइल गुरगांव देवी मंदिर गश्त करने गई थी।

पांडेश्वरनाथ मंदिर, सुबह 7.30 बजे।
रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर में तड़के से ही भक्तों का आना शुरू हो जाता है। सुबह करीब 7.30 बजे  मंदिर और इसी परिसर में बने द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में एक दर्जन से ज्यादा महिला व पुरुष मौजूद थे। कोई भगवान शिव पर जल चढ़ा रहा था तो कोई आरती उतार रहा था। मंदिर के बाहर और अंदर पुलिस का एक भी जवान मौजूद नहीं था। लोग धड़ल्ले से झोला आदि लेकर मंदिर में घुस रहे थे।

रोडवेज बस अड्डा, दोपहर 12 बजे
रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद परिसर में शाहजहांपुर डिपो और बरेली डिपो एसी बसों में यात्री बैठे थे। फर्रुखाबाद डिपो बस चलने को तैयार खड़ी थी। कंडक्टर आवाज लगाकर सवारियों को बुला रहा था। इसी दौरान एक यात्री हाथों में एक बड़ा सा बैग लेकर उसमें चढ़ गया। झोले के अंदर क्या था। इसे चेक करने वाला कोई नहीं था। रोडवेज बस अड्डा के बाहर एक सिपाही हाथ में डंडा लिए टहल अवश्य रहा था।

रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, समय 12.45 बजे
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों का जमावड़ा लगा था। इस समय स्टेशन पर छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के आने का समय होता है। इसलिए भीड़ ज्यादा थी। प्लेटफार्म पर इक्का-दुक्का जीआरपी के जवान घूम रहे थे। चेकिंग नहीं की जा रही थी। आरपीएफ जवान दिखाई ही नहीं दिए। आरपीएफ चौकी का दरवाजा बंद था। प्लेटफार्म संख्या 5 और 2 पर बाइक चालक धड़ल्ले से बाइकें दौड़ा रहे थे। इसी दौरान छपरा एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी तो ट्रेन से कई लोग झोला व अन्य सामान लेकर नीचे उतरे। वहीं कई यात्री यही सब सामान लेकर ट्रेन पर चढ़े। पर यात्रियों के सामान की चेकिंग नहीं की गई।

स्टेट बैंक रेलवे रोड, समय -1.10 बजे
रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर पुलिस ने बाइकों की चेकिंग की। इसके साथ ही पुलिस ने स्टेट बैंक के अंदर जाकर लोगों के झोले आदि चेक किए। साथ ही संदिग्धों पर भी नजरें जमाए रहे। चेकिंग के चलते बैंक में हड़कंप मचा रहा। सेठ गली और नेहरू रोड पर भी पुलिस ने गश्त किया। कोतवाल आरपी यादव ने बताया कि आतंकी घटना को लेकर लालगेट, सेठ गली और त्रिपोलिया चौक नेहरू रोड आदि में गश्त करवाई गई। उन्होंने बताया कि आतंकी हमले के चलते मातहतों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। वह खुद पूरे शहर में घूम-घूमकर स्थिति का जायजा लेते रहे।

कस्बे में किया रूट मार्च
पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले को लेकर कस्बे में मंगलवार को पुलिस ने रूट मार्च किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान भी चलाया। एसओ प्रदीप यादव के नेतृत्व में कसबे में थाना पुलिस और डेढ़ सेक्शन पीएसी बल

ने रूट मार्च किया। पुलिस ने ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और टाउन एरिया में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने बैंकों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर लोगों की तलाशी ली। उन्होंने लोगों के पास मिले झोलों आदि को भी चेक किया। एसओ ने बताया कि आतंकी हमले को लेकर रूट मार्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें