मिसाइल मैन के नाम से विख्यात पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के
निधन की खबर से पूरा जिला स्तब्ध रह गया। मंगलवार को जिले भर में शोक सभाओं
का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। राष्ट्रीय ध्वज झुका दिए गए।
विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनैतिक दल, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों
और समाजसेवियों ने इस अप्रतिम व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व
राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम का सोमवार को शिलांग में दिल का दौरा पड़ने से
निधन हो गया। कांग्रेसी नेता शिवाशीष तिवारी ने सेठगली में शोकसभा कर
पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव
नावेद अल्वी ने अपने आवास पर शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखा। यहां मनोज
त्रिवेदी, मोहम्मद जावेद, ब्रजेश पांडेय, आफताब शेर
खां, संजीव सक्सेना,
पुनीत पालीवाल, सलीम अल्वी, मुजम्मिल खां, आशीष, अवनीश कुमार, ताहिर हुसैन,
मुकेश सक्सेना, मोहम्मद शकील, नन्हें प्रजापति, चंद्रप्रकाश, लालमियां,
मोहम्मद निजाम खां शीबू अल्वी और अहसान खां आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस
कमेटी के पूर्व सचिव दीपक मिश्र, पृथ्वीनरायन, मनोज त्रिवेदी, दीपू तिवारी,
डा. किशोर दुबे, छन्नू मिश्र, अनमोल मिश्र, जीतू मिश्र, दीपकराज मिश्र,
जीतू वर्मा, सियाराम, देव कुमार मिश्र और अनिकेत मिश्र ने मोहल्ला
अंगूरीबाग
स्थित फूलमती मंदिर में शोकसभा की। उधर, मोहल्ला बहादुरगंज
तराई स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार कार्यालय में शोकसभा हुई।
यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह, नगर अध्यक्ष एसके बाजपेयी, मोहम्मद
इसरार, अनिल शर्मा, परवेज, शानू खां और सरदार मोहम्मद खां आदि मौजूद रहे।
वहीं वस्त्र छपाई कुटीर उद्योग सेवा संस्थान की ओर से हुई शोकसभा में
अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा, सचिव दीपक कुमार साध, असलम खां, जुबैर अंसारी और
बबलू कुशवाह आदि मौजूद रहे। आचार्य
श्यामजी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा
अल्पसंख्यक मोर्चा कानपुर मंडल के प्रभारी हाफिज पुत्तन मियां ने अपने
आवास पर कुरआन शरीफ का पाठ कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के
अध्यक्ष संजय गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान पर शोकसभा की। यहां नरेंद्र सिंह
चौहान, सर्वेश मिश्र, हरिओम और रमेश दुबे आदि मौजूद रहे। जनतंत्र
क्रांतिकारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी पूर्व राष्ट्रपति को याद किया।
प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्र, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, राननरायन मिश्र,
रामनिवास गंगवार, शालिनी शुक्ल, नरेंद्र कुमार, पृथ्वीनरायन, रामकिशोर,
जितेंद्र अवस्थी और डा. मेहंदी हसन आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने जिला
कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन कर डा. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें
याद किया। जिला सचिव राकेश कुमार अग्निहोत्री, गौतम कश्यप, गौरव पांडेय,
रामकृष्ण कश्यप, प्यारे वारसी, नौशाद हुसैन, शेर मोहम्मद, मोहम्मद अशफाक,
अशफाक मंसूरी, शिवशंकर जौहरी मौजूद रहे।