फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-शिवपाल की जंग की हर जगह हो रही चर्चा

Fri, 16 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
शिवपाल यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
िवपाल सिंह के इस्तीफे के बाद प्रदेश में गहराए राजनैतिक संकट और सैफई में पारिवारिक कलह को लेकर हर नुक्कड़, चौराहे और पान की दुकानों पर चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का मानना है कि शिवपाल सिंह के अलग हो जाने पर आगामी चुनाव में सपा को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


चाचा-भतीजे में राजनीति को लेकर खिंची कमान के संबंध में लोग कहते हैं कि सैफई में चल रही गृह कलह में सपा को आगामी चुनाव में भारी क्षति हो सकती है। हालांकि कुछ लोग यह भी कहते हैं कि शिवपाल सिंह के जाने के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि खबर है कि चाचा को फिर लालीपाप देकर भतीजा मनाने में कामयाब हो गया है।


इसके बाद भी पान की दुकानों और राजनैतिक गलियारों में हर व्यक्ति की जुबान पर शिवपाल और अखिलेश के बीच छिड़े राजनैतिक जंग की चर्चा की जा रही है। सपा का कोई भी कार्यकर्ता इस संबंध में अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह समेत सभी इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बताकर कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन



 गांवों के गलियारों में भी सैफई में पारिवारिक तनाव की चर्चाएं सुनी जा रही हैं। खास तौर से मोहम्मदाबाद में यह चर्चाएं आम हो गई हैं। इस क्षेत्र के कई लोग शिवपाल सिंह से संपर्क करके हालचाल ले रहे हैं और उनकी मंशा के अनुसार आंदोलन करने की भी बात कह रहे हैं लेकिन यह सब अंदर ही अंदर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें