फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कृषि रक्षा अधिकारियों ने की जांच, दुकानदार को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। खराब दवा के छिड़काव से 200 बीघा आलू की फसल न जमने के मामले में बुधवार को कृषि रक्षा विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ने कंतला गांव पहुंचकर किसानों से बात की। इसके साथ ही पुलिस ने दुकानदार को उठाया।
विज्ञापन

कुंदन गनेशपुर, कंतला, गुगौरा, चौकी महमदपुर आदि गांवों के किसानों के 200 बीघा खेत में आलू न जमने से फसल बर्बाद हो गई। किसानों का आरोप है कि कुंदन गनेशपुर स्थित एक दुकान से बीज शोधन की खराब दवा दिए जाने से आलू बीज का किल्ला मर गया। समाचार प्रकाशित होने पर बुधवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह के निर्देश पर वरिष्ठ कृषि रक्षा पर्यवेक्षक व सहायक विकास अधिकारी अनंग पाल सिंह कंतला गांव पहुंचे।
उनके साथ कृषि रक्षा पर्यवेक्षक शैलेंद्र सिंह भी थे। उन्हें दवा बेचने वाले दुकानदार की दुकान पर ताला लगा मिला। कंतला गांव में 22 बीघा फसल बर्बाद होने वाले किसान बृजनंदन सिंह के खेत को उन्होंने देखा। सभी पीड़ित किसानों को विकास भवन फतेहगढ़ स्थित कृषि रक्षा अधिकारी के कार्यालय में बुलाया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बीज शोधन की खराब दवा के स्प्रे के चलते आलू न जमने का मामला मिला।
विज्ञापन


वहीं समाचार प्रकाशित होने के बाद जहानगंज थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने दुकानदार को थाने में बैठाकर काफी देर तक पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकानदार का कहना है कि उसने आलू बीज शोधन दवा बनाने वाली फैक्ट्री व उनके विपणन अधिकारियों को जानकारी दे दी है। वह लोग यहां आकर खेतों का सर्वे कर मुआवजा आदि का निर्णय करेंगे। वहीं किसानों का कहना है कि जल्दी से जल्दी निर्णय हो क्योंकि उन्हें दोबारा फसल बोनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें