फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश के बीच अग्निवीर भर्ती, युवाओं के हौसले ने नहीं मानी हार

Thu, 27 Aug 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-15 फतेहगढ़ स्थित फतेह द्वार के बाहर खड़े भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए युवा व उनके परि
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिखलाइट रेजिमेंटल सेंटर में बृहस्पतिवार से रिलेशनशिप अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन जनरल ड्यूटी के पद के लिए अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। रातभर हुई बारिश और मैदान में पानी के बावजूद युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। सुबह चार बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ फतेह द्वार पर जुटने लगी। अभ्यर्थियों के साथ पहुंचे परिजन को गेट पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को पहले टेंट में बनाए गए प्री-हाइट टेस्ट केंद्र पर ले जाया गया, जहां उनकी लंबाई की जांच की गई। इसके बाद शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच पूरी कर उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रमन स्टेडियम स्थित मैदान में भेजा गया। यहां अभ्यर्थियों की 1600 मीटर दौड़ कराई गई। बरसते पानी के बीच युवाओं ने मैदान के चार चक्कर लगाकर अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना पड़ा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक पंजीकरण कराया गया। इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के अगले चरण के लिए चयनित किया गया। बारिश के कारण मैदान गीला होने के बावजूद अभ्यर्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सैन्य भर्ती अधिकारी ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एक से तीन सितंबर तक कराया जाएगा। वहीं, अग्निवीर क्लर्क और ट्रेड्समैन श्रेणी की भर्ती 28 अगस्त को होगी। उन्होंने बताया कि क्लर्क पद के लिए केवल सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट का रिलेशनशिप सर्टिफिकेट ही मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें