संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। मंडी सचिव ने मंडी शुल्क पहले की तरह वसूल करने का बयान देकर खलबली मचा दी। कुछ ही देर में व्यापारी उनके कार्यालय पहुंच गए लेकिन उनकी सचिव से मुलाकात नही हुई। व्यापार मंडल महामंत्री ने फोन पर उपनिदेशक से बात की, उन्होंने कोई नई व्यवस्था न लागू होने की जानकारी दी।
मंडी से बाहर कारोबार करने वाले व्यापारियों का सरकार ने मंडी शुल्क माफ कर दिया था। नए कृषि कानूनों पर अमल पर रोक के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चर्चा के दौरान मंडी सचिव आशीष यादव ने कहा कि अब मंडी शुल्क वसूली में पुराने नियम लागू होंगे। मंडी के बाहर कारोबार करने वाले भी शुल्क के दायरे में आएंगे। इस बयान से व्यापारियों में खलबली मच गई। व्यापार मंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के प्रतिष्ठान पर जिला महामंत्री मनोज कौशल, अतुल गुप्ता, अमित सेठ, संजीव अग्रवाल आदि ने बैठक की। फिर मंडी सचिव के कार्यालय गए लेकिन सचिव से मुलाकात नहीं हुई।
इसके बाद जिला महामंत्री ने मंडी उपनिदेशक से वार्ता की। महामंत्री ने मोबाइल फोन पर उपनिदेशक से वार्ता की। उन्होंने बताया कि मंडी शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।