सड़क चौड़ीकरण में कलेक्ट्रेट के पास बनी नगर पालिका की दुकानें गिराने की
तैयारी के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को दुकानें बंद रखीं।
दुकानदाराें ने डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन साैंपा है।
कलेक्ट्रट
के बाहर सड़क के दूसरी तरफ नगर पालिका की दुकानें बनी हैं। यह दुकानदार
पालिका को हर माह किराया अदा करते हैं। सड़क चौड़ीकरण को लेकर बुधवार को
पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारियों ने नाप की। सड़क के मध्य से 8-8 मीटर दोनों
तरफ नाप की गई। इसमें नगर पालिका की बनी दुकानों का आधा हिस्सा नाप दिया
गया।
इन दुकानों को गिराया जाएगा। इसको लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानें
बंद कर विरोध किया और जिलाधिकारी एनकेएस चौहान को मुख्यमंत्री को संबोधित
ज्ञापन दिया है। इसमें कहा कि वह लंबे समय से नगर पालिका की दुकानों में
किराएदार हैं। इन दुकानों का पूर्व जिलाधिकारी द्वारा आवंटन किया गया था।
सड़क चौड़ीकरण के दौरान दुकानें गिराई जाएंगी। व्यापारियों की यह दुकानें
आजीविका है।ं अगर दुकानें तोड़ दी गईं तो बेरोजगारी और भुखमरी की समस्या
उत्पन्न होगी।
इस दौरान राम प्रसाद शाक्य, दीपक कुमार, जावेद आसी,
नरेन्द्र सिंह, रानी देवी, महेन्द्र प्रातप यादव, कालीचरन, कुसमादेवी यादव,
सतीश चंद्र वर्मा, ग्रीशचंद्र यादव मौजूद रहे।