फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर भाजपा के एजेंडे में नहीं-रामशंकर

Wed, 24 Dec 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर मुद्दे को भाजपा त्यागने का मन बना चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने यहां कहा कि राम मंदिर मुद्दा भाजपा के एजेंडे में नहीं है। भाजपा केवल सुशासन के मुद्दे पर केंद्र में आई है। यह भी कहा कि यादव सिंह के रिश्ते बसपा और सपा से हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने बुधवार को आवास विकास स्थित पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा कि देश की आम जनता विकास चाहती है। भाजपा सुशासन के मुद्दे पर ही चुनाव जीत रही है। झारखंड और जम्मू कश्मीर में मिली विजय इसका प्रमाण है।

लोगों को मोदी पर पूर्ण विश्वास है। भाजपा ही सुशासन दे सकती है। प्रदेश में यादव सिंह जैसे लोग सत्ता का लाभ उठा रहे हैं। बसपा शासनकाल में मायावती और वर्तमान में अखिलेश सरकार का यादव सिंह जैसे भ्रष्ट लोगों का संरक्षण मिला है। यादव सिंह सपा सरकार की लुटिया डुबाने के लिए पर्याप्त होंगे।
विज्ञापन


यूपी का चुनाव भी लोगों को कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आतंकियों से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, महामंत्री विमल कटियार, क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह और भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

जगह-जगह हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्र का सांसद मुकेश राजपूत व शमसाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता ने फर्रुखाबाद की सीमा जमापुर मोड़ पर स्वागत किया।  राज्यमंत्री शमसाबाद चेयरमैन द्वारा बनवाई गईं सड़कों का लोर्कापण करने के लिए फर्रुखाबाद पहुंचे थे। मंत्री का काफिला घटियाघाट पहुंचने पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज, महामंत्री विमल कटियार, धीरेंद्र वर्मा आदि ने जोरदार स्वागत किया।

काफिला मसेनी चौराहा से होते हुए आवास-विकास स्थित पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के आवास पर पहुंचा। यहां क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, प्रदीप सक्सेना, प्रांशुदत्त द्विवेदी, भाष्करदत्त द्विवेदी आदि ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाया। इस दौरान हिंजाम के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

शमसाबाद में इन सड़कों का उद्घाटन
शमसाबाद। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने शमसाबाद पहुंचकर मोहल्ला ताड़ वाली हवेली में जयसिंह के मकान से प्रदीप प्रधान की पुलिया तक सड़क व नाला, मोहल्ला मूलचंद्र में रानी मंदिर से भुजंगी के घर तक, अमर सिंह के फड़ से मुन्नाभाई के घर तक और मझली हवेली में बनाई गईं कई

सड़कोें का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने निकाय पथ प्रकाश की लाइटों का लोकार्पण किया। इस अवसर सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा नेत्री डा. मिथलेश अग्रवाल, चेयरमैन विजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक और प्रदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें