फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 25 Jul 2018 11:50 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जाम लगाए भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
सड़क किनारे खेल रहे बालक की टेंपो की चपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अलीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। क्षेत्र के रुटौल गांव निवासी गुरदीप सिंह का बेटा हर्षित (5) बुधवार को सड़क किनारे खेल रहा था। तभी अलीगंज की ओर से आ रहे टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। परिजन व ग्रामीण हर्षित को लेकर सीएचसी गए। सीएचसी में डॉ. शिवप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौका पाकर चालक टेंपो लेकर भाग निकला। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर कोतवाली के एसआई हरिओम प्रकाश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर में ही एसडीएम अनिल कुमार, तहसीलदार गजेंद्र सिंह पहुंच गए। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए। एसडीएम ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें