फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बांटने के लिए आए जूते नगर संसाधन केंद्र में भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बांटने के लिए आए जूते बीएसए कार्यालय के नगर संसाधन केंद्र में भरे हैं। यहां पिछले साल के भी जूते रखे हैं। इनका वितरण नहीं कराया गया। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से नौनिहालों को जूते पहनने के लिए नहीं मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में अधिकतर स्कूलों में बच्चों को जूता वितरण हो जाने की रिपोर्ट दी गई थी। जबकि हकीकत में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए 15 दिन पहले आए जूते अभी बीएसए कार्यालय परिसर में स्थित नगर संसाधन केंद्र, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के अतिरिक्त कक्ष में भरे हैं। इसके चलते बच्चों को पहनने के लिए जूते नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर संसाधन केंद्र व प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में वर्ष 2017 में जो जूते नहीं बांटे गए थे, उनके भी पैकेट रखे हैं। मंगलवार को नगर संसाधन केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष खोल कर जूतों के बंडल बाहर निकाले गए थे। शिक्षक सुशील मिश्रा ने बताया कि नगर क्षेत्र के स्कूलों में बांटने के लिए जूतों के पैकेट भेजे जा रहे हैं। जल्द ही सभी स्कूलों के बच्चों को जूते वितरित हो जाएंगे।

जिला समन्वयक सरिता त्रिवेदी ने बताया कि जूतों का वितरण कराया जा रहा है। जिन स्कूलों में बंटने को जूते नहीं गए हैं, वहां पर भेजने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें