फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोकसभा चुनाव में बसपा की फजीहत के बाद जिलाध्यक्ष पर गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में बसपा की फजीहत के बाद आखिरकार पार्टी ने जिलाध्यक्ष को पद से हटा दिया। उनके स्थान पर रामदत्त बौद्ध को जिलाध्यक्ष की की जिम्मेदारी दी है। वीर सिंह आंबेडकर करीब 10 माह ही जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर रह सके। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भास्कर को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी खोजने में काफी पिछड़ती रही। यही नहीं स्थानीय नेताओं की भी जनता से दूूरी की वजह से चुनाव में पार्टी अपना कैडर वोट भी हासिल नहीं कर सकी। बसपा सुप्रीमो ने इसको गंभीरता से लिया। उन्होंने 10 माह पहले जिलाध्यक्ष बनाए गए वीर सिंह आंबेडकर को पद से हटा दिया। उनके स्थान पर रामदत्त बौद्ध को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। रामदत्त बौद्ध ने राजनीति की शुरुआत बामसेफ के जिला संयोजक के रूप में की थी। बाद में सेक्टर प्रभारी कानपुर, विधानसभा अमृतपुर के अध्यक्ष भी रहे। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो नई जिम्मेदारी दी है। उसका बखूबी निर्वहन करेंगे।
बसपा ने कानपुर मंडल की टीम बी में पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र पाल जाटव, कन्नौज से नरेंद्र कुशवाहा और हसीब अली को रखा है। यह तीनों नेता मिलकर कन्नौज, इटावा और फर्रुखाबाद में पार्टी के सभी कामों को समय से पूरा कराएंगे। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर, रामरतन गौतम को जिला प्रभारी बनाया है। यह दोनों नेता पार्टी के सभी कार्यों को देखेंगे। विजय भास्कर व रामरतन गौतम की जिले में अच्छी पकड़ मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें