फर्रूखाबाद में कंपिल के गांव इकलहरा में तिलक में नगदी कम लाने पर वर पक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों को लाठी-डंडे से पीटा। इसमें छह लोग चुटहिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। लड़की के भाई ने नगदी सहित सोने की अंगूठी लूटने का आरोप लगा तहरीर दी है।
जनपद शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र के गांव सरफरा निवासी रामप्रकाश ने अपनी पुत्री का विवाह कंपिल के गांव इकलहरा निवासी युवक के साथ तय किया। बुधवार शाम को रामप्रकाश अपने पुत्र व रिश्तेदारों के साथ तिलक चढ़ाने पहुंचे। तिलक चढ़ने के दौरान दहेज में 15 हजार रुपये कम होने पर लड़के पक्ष के लोगों ने रामप्रकाश से विवाद शुरू कर दिया।