फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी पर वार: फर्रूखाबाद में पुलिस पर हमला कर सट्टा माफिया को छुड़ाया, चार पुलिसकर्मी घायल

Fri, 28 May 2021 03:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद पुलिस पर हमला कर परिजनों ने सट्टा माफिया को छुड़ा लिया। लाठी-डंडे चलने और पथराव में तीन पुलिस कर्मी, एक होमगार्ड घायल हो गए। मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात नामजद और छह अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के तिकोना चौकी प्रभारी जितेंद्र पटेल, सिपाहियों विनोद कुमार, ललित कुमार, चीता मोबाइल के सिपाही विक्रम और होमगार्ड भैयालाल के साथ गुरुवार देर रात गश्त पर थे। सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर वह मोहल्ला बजरिया सालिगराम पहुंचे।
 
विज्ञापन

वहां सट्टे की पर्ची लिख रहे सौरभ नामक सट्टा माफिया को पकड़ा। पुलिस उसकी तलाशी ले रही थी कि वह चीखने लगा। आवाज सुनकर तमाम लोगों ने लाठी-डंडे लेकर पुलिस पर हमला बोल दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने छतों से पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

लोग सट्टा माफिया सौरभ को छुड़ाने के साथ उसके पास मिली सट्टा में प्रयुक्त सामग्री भी ले गए। हमला होते ही पुलिस मौके से भाग खड़ी हुई। मोहल्ले में हड़कंप मच गया। बमुश्किल पुलिस ने अपनी जान बचाई। हमले में घायल सिपाही ललित कुमार, विक्रम, विनोद कुमार और होमगार्ड भैयालाल का लोहिया अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

चौकी प्रभारी जितेंद्र पटेल ने सट्टा माफिया सौरभ वर्मा के भाई अखिलेश, गौरव, कुंदन, राजू व दुर्गा, पूजा और हेमा समेत छह अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस मुजामत, 7 क्रिमिनल एक्ट लॉ समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आरोपी अपने परिजनों संग फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें