फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की अफीम समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
अफीम की तस्करी में पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली पुलिस ने एक करोड़ की दस किलो अफीम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह लोग डीसीएम में नीचे की ओर अफीम छिपाकर बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में बेचने जा रहे थे। यह लोग झारखंड के जनपद रामगढ़ से अफीम लेकर आए थे। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने दरोगा अकरम के साथ गुरुवार को सातनपुर मंडी के पास से एक डीसीएम से दस किला अफीम बरामद कर चार लोगों को पकड़ लिया है। पकड़े गए लोगों में जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव करौरा निवासी भानु प्रताप, जनपद बरेली के थाना अलीगंज के गांव शेखूपुरा निवासी तेजपाल, रत्नेश व अलीगंज थाना क्षेत्र के ही महिपाल शामिल हैं।
पकड़े गए लोग झारखंड के जनपद रामगढ़ से अफीम लेकर आए थे और बरेली के अलीगंज निवासी श्याम बिहारी, प्रेम सिंह, विजय सिंह को बेचने जा रहे थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने डीसीएम में नीचे की ओर लोहे का बक्सा लगवा रखा है। उसमें ही अफीम रखकर ले जा रहे थे। ऊपर डाला में माल लदवाकर आसानी से निकल जाते थे। सटीक सूचना पर शहर कोतवाल ने चारों लोगों को पकड़ लिया है। पूछताछ में जिन लोगों के नाम उजागर हुए हैं। उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। शहर कोतवाल व उनकी टीम ने को उचित ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें