फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के फोर्स बुलाने पर वकीलों ने किया हंगामा

विज्ञापन
कायमगंज तहसील सभागार के बाहर हंगामा करते अधिवक्ता। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
एसडीएम ने फोर्स बुलाई तो वकीलों ने किया हंगामा
विज्ञापन

कायमगंज। वकीलों के वार्ता के लिए पहुंचने के दौरान एसडीएम ने पुलिस फोर्स बुला ली। इस पर वकीलों ने सभागार से बाहर निकलकर नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। इसके बाद चले गए।
मुंसिफ कोर्ट के एक अधिवक्ता फरियादी के साथ बुधवार को सुबह एसडीएम के पास पहुंचे। तभी कुर्सी पर बैठने को लेकर अधिवक्ता व एसडीएम नरेंद्र सिंह में कुछ विवाद हो गया। अधिवक्ता वहां से चले गए। कुछ देर बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघव शुक्ला की अगुवाई में 12 से अधिक वकील एसडीएम के चेंबर में वार्ता के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने जगह कम बताकर तहसील सभागार में बैठने के लिए कहा। सभी वकील सभागार में जाकर बैठ गए। इसी बीच एसडीएम की सूचना पर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा व जयंती प्रसाद फोर्स के साथ पहुंच गए। ये देखकर वकील बिफर गए और एसडीएम से कहा, हम लोगों के लिए पुलिस फोर्स बुलाने की जरूरत नहीं है। इस पर विवाद भी हुआ। इसके बाद वकील सभागार से बाहर आ गए।
विज्ञापन

गेट पर वकीलों ने नारेबाजी व हंगामा कर दिया। कुछ देर बाद चले गए तो मामला शांत हो गया। इस मामले में बार अध्यक्ष ने कहा कि वकीलों की बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक अधिवक्ता से कुछ मामले को लेकर मतभेद हुआ था। बाद में बातचीत से मामला निपट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें