फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए गांव में तीन बच्चे मिले अतिकुपोषित

Wed, 30 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
‌िजलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने बुधवार को ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर गोद लिए गांव पट्टी खुर्द का औचक निरीक्षण किया। गांव में तीन अतिकुपोषित बच्चे मिलने पर उनको लोहिया अस्पताल के एनआरसी में भर्ती करवाने के आदेश डीएम ने दिए।

साथ ही गांव के लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए जागरूक किया। डीएम ने अपने गोद लिए गांव पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में डीएम ने अपने सामने बच्चों को दूध एमडीएम योजना के तहत पिलवाया। स्वच्छता अभियान के तहत गांव में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली।
विज्ञापन


सफाई पर विशेष ध्यान रखने और खुले में शौच न जाने के नारे लगाए। गांव में एक स्थान पर जलभराव मिलने पर डीएम ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद को भरा हुआ पानी निकलवाने के निर्देश दिए। गांव में तीन अतिकुपोषित बच्चे मिले, जिन्हें डीएम ने एनआरसी भिजवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राकेश कुमार को ठीक प्रकार से बच्चों का उपचार कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीशचंद्र और बीडीओ मोहम्मदाबाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें